google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कंपोजिट विद्यालय बरेमा में मनाया गया बाल दिवस

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस (बाल दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन कर दिन विशेष की महत्ता का अहसास कराया।सेवापुरी विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय बरेमा में निबंध, चार्ट, भाषण व खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि नेहरू जी बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में शैलेंद्र विक्रम, रानी,कौशलेंद्र पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)