google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुंगोरंगामाटी स्कूल में पुरा धूम-धाम से मना बाल दिवस।

भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखण्ड स्थित ऊपरघाट के राजकीयकृत गॉवरमेंट माध्यमिक विद्यालय मुंगोरंगामाटी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम की शुरवात केक काटकर व प्रभात फेरी निकालकर किया गया। शिक्षकों और आयोजकों ने इस विशेष दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रधानाध्यापक खिरोधर् महतो ने बच्चों को उनके अधिकारों और देश के भविष्य में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रधानाध्यापक महतो ने बताया कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन बच्चों को देश के भविष्य के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दोहराता है। मौके पर सहायक शिक्षक राजीव कुमार सिंह, तापेश्वर महतो, अध्यक्ष महेंद्र महतो, संजीका बेजन्ती राज, उपाध्यक्ष किरण कुमारी व स्कूल के छात्र/ छात्राएं व आदि लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)