google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर जेएलकेएम का विरोध।

भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखण्ड स्थित पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर हुई चोरी मामले का उद्भेदन नहीं करने तथा घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं होने पर नावाडीह जेएलकेएम प्रखंड कमेटी ने विरोध जताया है। निरंतर हो रही चोरी पर विराम लगाने को लेकर पेंक स्थित बड़का बोर के समीप मैदान में प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो के उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। यहां जेएलकेएम के बोकारो जिला सचिव खगेन्द्र महतो ने कहा कि पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र में निरंतर चोरी हो रही है। क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चोरी पर रोक लगाने तथा अपराधियों के गिरफ्तारी के दिशा में पुलिस की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हो पाने से अपराधियों के हौसला बुलंद होता जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि चोरी की घटना पर रोक लगाने व घटना में शामिल लोगों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंद्रह दिन पहले पेंक-नारायणपुर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया था। किन्तु पुलिस ने अब तक कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना पर रोक लगाने को ले जल्द ही जेएलकेएम पेंक-नारायणपुर थाना के समीप धरना प्रदर्शन करेगा। मौके पर पंचायत अध्यक्ष विजय तुरी, प्रकाश कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, जानकी महतो, जेएलकेएम के जुझारू नेता लीडर, मंटू कुमार सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)