google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीता गुंजरडीह की टीम

भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / डुमरी : डुमरी विधानसभा क्षेत्र डुमरी प्रखंड के अंतर्गत बेलमा पौडेया में स्वर्गीय अखिल चंद महतो की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच में एक गोल दागकर गुंजरडीह की टीम जीत लिया | फाइनल मैच का मुकाबला गुंजरडीह बनाम बगदाहा के बीच खेल हुआ | वहीं पर बालिकाओं का मैच नावाडीह बोकारो बनाम औंरा हजारीबाग के बीच खेल हुआ |
जिसमें औंरा हजारीबाग के टीम ने दो गोल दागकर विजयी रहा | अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने स्वर्गीय अखिलचंद महतो के फोटो पर माल्यार्पण किया | साथ ही साथ गुलाबचंद महतो विमला देवी,अंकीता कुमारी ,तनीषा कुमारी ने भी माल्यार्पण किया | मैच का उद्धघाटन डुमरी विधायक जयराम महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं किक मारकर किया | मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया | सभा को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक का विकास होता है। बिमारी से बचने के लिए खेलना व व्याम करना बहुत आवश्यक है | हारने व जीतने वाले दोनों टीमों को बधाई देते हैं | रेफरी की भूमिका में बासुदेव महतो ,जगदीश महतो, गंगाराम सोरेन ,बासदेव मरांडी,पीन्टू कुमार का योगदान सराहनीय रहा | इस मौके पर संतोष कुमार,शेखू महतो,चोलाराम महतो,टोकन कुमार भागीरथ महतो,निर्मल महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)