

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर ।मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क दौरा कर रहे हैं इसी सिलसिले में डॉ बांधी मस्तूरी विधानसभा के ग्राम चिस्दा पहुंचे जहां बरसते पानी में कवर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक विकास की चर्चा की ।
क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि कंवर आदिवासी समाज ने विधायक बांधी के विकास कार्य और सक्रियता से प्रभावित होकर अपने समाज का समर्थन देने का निर्णय लिया , चर्चा के दौरान कवर आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि वे पहली बार राजनीतिक रूप से अपने हितों के संरक्षण की मांग कर रहे हैं एवं उन्हें अपने क्षेत्र के विधायक डॉ बांधी पर पूर्ण विश्वास है और वह अपने पूरे समाज का समर्थन उनको देंगे
डॉ बांधी ने भी समाज को चिस्दा में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया है साथ ही डॉ बांधी ने कहा कि आने वाले समय में ग्राम चिसदा के कवर आदिवासी समुदाय के लोगों के अधिकारों की हितों की रक्षा और विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



