google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चकाई को अनुमंडल का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : मनोज पोद्दार




दैनिक समाज जागरण/रोहित कुमार/संवाददाता/

चकाई:भाजपा नेता मनोज पोद्दार के नेतृत्व में चकाई को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लगातार कई वर्षों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। विदित है कि भाजपा जिला मंत्री सह चकाई विधानसभा संयोजक मनोज पोद्दार द्वारा निरंतर चकाई को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न प्रकार के आंदोलन लगभग डेढ़ दसकों से किये जा रहे हैँ। श्री पोद्दार ने बताया तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव एवं डॉ प्रेम कुमार शरीके बिहार सरकार के तत्कालीन मन्त्रीयों से पटना जाकर मांग पत्र सौंपने से लेकर चकाई प्रखंड मुख्यालय में अर्धनग्न धरना, चक्का जाम , हस्ताक्षर अभियान जैसे विभिन्न प्रकार के आंदोलन लगातार समय समय चलाये जा रहे हैँ।
श्री पोद्दार ने बताया रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सह गजही पंचायत के मुखिया सूरज मुर्मू के नेतृव में कासजोर, बर्दघट्टी, सोने आदि गावों का भ्रमण कर लोगों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जहाँ ग्रामीणों ने बड़ी दिलचस्पी दिखाई वहीं हस्ताक्षर अभियान के दौरान श्री पोद्दार ने ग्रामीनों को सम्बोधित करते हुए कहा चकाई क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से अपने आप में एक जिला के बराबर है दूसरी तरफ अनुमंडल बनने की सभी अहर्ता को भी पूरा करता है बाबजूद चकाई की तरफ मुख्यमंत्री नितीश कुमार का कोई ध्यान नहीं जा रहा है जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने स्व.फाल्गुनी प्रसाद यादव के अंत्योष्टि कार्यक्रम चकाई में ही चकाई को अनुमंडल का दर्जा देने का अस्वाशन भी चकाई वासियों को दिलाया था।
अभियान में उपस्थित मंडल भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, मंडल मंत्री प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष तिलक हेमब्रम, मंटू राय, अनिल वर्मा, बड़की हेमब्रम, छोटकी हेमब्रम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)