चांदी का मुकुट-छतरी और पीतल की लड्डू गोपाल प्रतिमा चोरी, फाइनेंस कर्मियों की बाइक भी ले गए चोर
समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे
चोपन/सोनभद्र।
चोपन कस्बे में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना चोपन क्षेत्र में चोरों ने मां काली मंदिर को निशाना बनाते हुए चांदी का मुकुट, चांदी की छतरी, पीतल की लड्डू गोपाल की प्रतिमा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के कपाट खोलने पहुंचे।
मंदिर के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखकर पुजारी के होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि चोर पार्क की ओर स्थित मंदिर के छोटे गेट का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए थे। इसके बाद चोरों ने मंदिर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पुजारी ने तत्काल थाना चोपन पुलिस और मंदिर समिति के सदस्यों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुजारी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
नथिया को आर्टिफिशियल समझकर छोड़ गए चोर
मंदिर समिति के अनुसार चोरी के दौरान चोर मां की नथिया भी ले जाने की कोशिश में रहे होंगे, लेकिन उसे आर्टिफिशियल समझकर वहीं छोड़ दिया। घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
समिति का कहना है कि मंदिर परिसर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पूर्व समरसेबल के केबल और तार की दो बार चोरी होने की बात सामने आई थी। इन घटनाओं के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से दो बार आग्रह भी किया गया था।
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र में पीआरबी की गश्त भी लगाई गई थी। इसके बावजूद मंदिर परिसर में चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
फाइनेंस कर्मियों की बाइक भी चोरी
इसी बीच चोपन कस्बे में बाइक चोरी की एक अन्य घटना भी सामने आई है। बताया गया कि फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की बाइक बीती रात प्रहलाद नगर स्थित कतरे कैंपस से चोरी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना सामने आई थी।
लोगों का कहना है कि कस्बे में बाइक और अल्टीनेटर चोरी की घटनाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती बनी हुई है।
पुलिस चौकी के लोकार्पण के अगले ही दिन चोरी
इस घटना को लेकर इसलिए भी चर्चा है कि बीते दिन ही चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकार्पण किया गया था। इसके करीब 24 घंटे के भीतर मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी का खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।
शीघ्र खुलासे की मांग
मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मां काली मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। साथ ही कस्बे में लगातार सामने आ रही बाइक और अन्य चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है।
अब पुलिस के सामने चुनौती मंदिर चोरी के आरोपियों तक पहुंचने के साथ-साथ कस्बे में सामने आ रही अन्य चोरी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने की भी है। स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि पुलिस इस मामले का खुलासा कितनी जल्दी करती है।
- बारिश और तेज हवा ने धान-बाजरा की फसल खेतों में बिछाई, किसानों की बढ़ी चिंताखेतों में भरा पानी, धान के दाने काले पड़ने और फफूंद लगने का खतरा; सब्जियों की फसल भी प्रभावित समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर गुन्नौर। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के बदले मिजाज का सबसे अधिक असर खेतों में तैयार खड़ी फसलों पर देखने को…
- सलखन-बेलछ मार्ग बना गड्ढों का जाल, बारिश से आवागमन मुश्किलजलभराव से सड़क के गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी समाज जागरण/अवधेश कुमार गुप्तासोनभद्र। सदर विकासखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण संपर्क मार्गों की बदहाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है। सलखन से बेलछ होते हुए रुदौली…
- दीपावली से पहले CISF का सुरक्षा पाठ, 600 छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरीकेअग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का कराया गया अभ्यास, पटाखों और बिजली सुरक्षा को लेकर किया जागरूक समाज जागरण/अकबर अलीशक्तिनगर/सोनभद्र। आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित तरीके से मनाने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की फायर विंग की ओर से शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को एनटीपीसी रिहंद के सेंट जोसेफ स्कूल में अग्नि सुरक्षा…
- चोपन में चोर बेखौफ: पुलिस चौकी के लोकार्पण के 24 घंटे के भीतर काली मंदिर में चोरीचांदी का मुकुट-छतरी और पीतल की लड्डू गोपाल प्रतिमा चोरी, फाइनेंस कर्मियों की बाइक भी ले गए चोर समाज जागरण/मनोज कुमार चौबेचोपन/सोनभद्र। चोपन कस्बे में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना चोपन क्षेत्र में चोरों ने मां काली मंदिर को निशाना बनाते हुए चांदी का…
- श्राद्ध पूर्णिमा पर राजघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकीगंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने किया तर्पण और पिंडदान, पितरों की आत्मशांति के लिए किया पूर्वजों का आह्वान समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर गुन्नौर। भाद्र माह की श्राद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को थाना बबराला क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्राद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर संभल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








