चोपन पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी की ₹40,000/- धनराशि पीड़ित को वापस

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित बबलू पुत्र किशन लाल बंजारा निवासी माता जी की खेड़ी थाना रामपुरा जनपद नीमच (म0प्र0), हाल पता- चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ छलपूर्वक ₹40,000/- (चालीस हजार रुपये) की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।

साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ई-मेल पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹40,000/- (चालीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस कराई गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)