चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय
समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 03:50 बजे ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र से अभियुक्त सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



