google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुनाव के समय राशन के नाम पर वोट मांगने वाली सरकार चुनाव बाद राशन वसूली बात करते हैं रंजना


संजय मिश्रा दैनिक समाज जागरण ब्यूरो चित्रकूट

चित्रकूट उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में आज राशन कार्ड सरेंडर कराने के विरोध में महामहिम राजपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी करबी को सौंपा जिला अध्यक्ष कुशल पटेल ने कहां की वर्तमान सरकार जिस तरह से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा किए हैं एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी कर राशन कार्ड की वसूली कराई जा रही है पूरे प्रदेश में लोग लाइन में लगकर राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं जब इसका विरोध हमारी नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया तो भाजपा सरकार मीडिया के माध्यम से इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया अगर कोई आदेश जारी नहीं हुआ तो क्या जिला प्रशासन अपने आप आदेश जारी कर दिया इन सब की जांच करा कर के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा चुनाव के समय राशन के नाम पर वोट मांगने वाली सरकार चुनाव बाद राशन वसूली की बात करती है इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा जिन अधिकारियों ने राशन कार्ड बनाए सबसे पहले जांच कराकर के उन अधिकारियों को सजा देनी चाहिए और प्रशासन से मांग है सभी के राशन पुनः वापस किए जाएं और एक स्पष्ट आदेश जारी किया जाए झूठ के दम में बनने वाली सरकार ने अगर स्पष्ट आदेश नहीं जारी किया तो कांग्रेस पार्टी गरीब आम जनता के हितों के लिए सड़कों में उतर कर संघर्ष करेगी इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया अनिल गुप्ता महेंद्र सिंह यमुना शुक्ला कालीचरण राजपूत सलमान सिद्धकी जगजाहिर पटेल कामता द्विवेदी चुन बाद प्रसाद प्रजापति चंद्रशेखर सिंह उमा शंकर पांडे इंद्रजीत उपाध्याय रमा दत्त मिश्र सविता पाल शिव शंकर शुक्ला बम भोले रज्जू उपाध्याय आदि कांग्रेस जन मौजूद है

पेश है LiLiUM Multi Vitamin Moisturizer SPF 50 — आपकी त्वचा को पोषण और नमी देने के साथ उसकी देखभाल का खास साथी।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)