google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही : विजय शर्मा

राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही : विजय शर्मा



दैनिक समाज जागरण बहजोई/ संभल। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की इशारे पर जिलाधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारियों द्वारा भ्रामक स्थिति पैदा करने को लेकर राशन कार्ड धारकों से रिकवरी का डर दिखाकर राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर दिया ज्ञापन।
ज्ञापन
राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन


आपको अवगत कराना है की उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को उत्तर प्रदेश सरकार व जिला अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा भ्रामक स्थिति पैदा कर राशन कार्ड सेरेंडर करने तथा रिकवरी करने के आदेश दिए गए।
जिसके चलते उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बहुत लोगों ने अपने राशन कार्ड रिकवरी के डर से सरेंडर कर दिए।
और अब सरकार की ओर से आदेश जारी किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा कोई भी आदेश नहीं किया गया था। हम कांग्रेस जन आपसे मांग करते हैं कि भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तथा अधिकारियों द्वारा राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार व प्रदेश सरकार के अधिकारियों द्वारा यह कृत्य खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ है
जिसके तहत गरीब मजदूर के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कानून बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व जिला अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्य को लेकर जांच कमेटी गठित कर सत्यता की जांच कराते हुए कार्यवाही करने की कृपा करें
आपकी महान कृपा होगी
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह चंदौसी नगर अध्यक्ष मनीष कुमार जोशी, सफीक ठेकेदार, साहू संजीव कुमार, आसिफ अल्वी, सत्यपाल यादव, विनोद साथी ,साबिर अली, कल्पना सिंह ,अक्षय कुमार सिंह, मुकेश कुमार डब्बू जी, विशाल शर्मा, राजू दिवाकर ,रामेश्वर प्रसाद शर्मा, कंप्यूटर शर्मा ,प्रमोद यादव, मोहर सिंह, भूरी देवी, हरकेश जाटव, नैतिक कंचन सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)