google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिविल सर्विसेज जनपदीय चयन ट्रायल्स का आयोजन 09 अगस्त को

समाज जागरण

विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने अवगत कराया है कि दिनांक 09 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से सिविल सर्विसेज जनपदीय चयन ट्रायल्स का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में किया जायेगा। चयन ट्रायल खेलों में टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफिट्ग, क्रिकेट, हाकी सम्मिलित है। चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु विभाग द्वारा खिलाड़ी को आई0डी0 नम्बर, जन्म तिथि, विभाग का नाम जहां कार्यरत है, सेवा में आने की तिथि व वर्तमान तैनाती तिथि, सेवा का प्रकार नियमित विभाग पूर्ण सरकारी विभाग है खिलाड़ी को फिजिकल टेस्ट में कम से कम 14 अंक प्राप्त करने होगें, इसके पश्चात् ही वह खिलाड़ी स्किल टेस्ट के लिये पात्र होगा। खेलों में पुलिस विभाग व निगम तथा परिषद के अधिकारी/कर्मचारी को छोड़कर प्रदेश सरकार के अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भाग ले सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)