सम्बंधित एजेंसी को एक सप्ताह में सफाई, अनुपस्थिति पर कारण पृच्छा का निर्देश
दैनिक समाज जागरण
शैलेश मिश्रा (व्यूरो चीफ)
बेतिया, पश्चिम चंपारण
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में व्याप्त अनियमितता सम्बंधित शिकायत की खबर पर सिविल सर्जन श्रीकांत दुबे अचानक वहां पहुंचे। सोमवार पूर्वाह्न सिविल सर्जन डॉ. श्रीकांत दुबे ने अनुमंडलीय अस्पताल का नरकटियागंज का निरीक्षण किया, इस दौरान कई कर्मियों को अनुपस्थित पाए जाने की खबर मिली। निरीक्षण क्रम में उन्होंने आइसीयू, लेबर रुम, एक्स- रे रुम, पोषण पुनर्वास केन्द्र, दीदी की रसोई, ओटी, गैर संचारी केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियो से अस्पताल संचालन को लेकर अद्यतन खबर लिया। सीएस ने कोविड रोगियों को अस्पताल में चिकित्सा कक्ष तक पहुंचाने सम्बंधित मॉक ड्रील कराया, तत्पश्चात वार्ड निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई व अस्पताल के पदाधिकारियो व स्वास्थ्य कर्मियो को समुचित दिशा निर्देश दिया। उसके बाद सीएस आक्सीजन प्लांट को बंद पाया, जिसको लेकर अस्पताल अधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक व सम्बंधित पदाधिकारियों अन्य को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी देते हुए फटकार लगाया। आक्सीजन प्लांट के पास व अस्पताल परिसर में गंदगी को लेकर अस्पताल प्रबंधन और सम्बंधित सफाई एजेंसी के संचालक को बुलाकर फटकार लगाया। उन्होंने एक सप्ताह में पूरे अस्पताल परिसर को स्वच्छ व साफ करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने चेतावनी दिया कि सफाई एक सप्ताह में नहीं हुई तो दस प्रतिशत राशि की कटौती की जाएगी। सीएस ने कहा कोविड को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। संसाधनो की कमी सम्बंधित प्रतिवेदन सीएस कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिया। इससे पहले सीएस ने अधीक्षक कक्ष में उपस्थित कर्मियो व पदाधिकारियो के बारे में जानकारी ली और पाए जाने वाले के विरुद्ध स्पष्टीकरण व कारणपृच्छा की कार्रवाई का निर्देश दिया। सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान डॉ मणिकांत, डॉ. गोविंद चन्द्र शुक्ल, डॉ. पुजा कुमारी, डॉ. अनवारुल हक, डॉ. ज्योतिलाल, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार, बीएचएम जीतेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
by samaj
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
by samaj
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
by samaj
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.