पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण
पदमा- ओपी थाना क्षेत्र के रोमी गांव में चोरों ने घर के बाहर खड़े एक बोलेरो वाहन की चोरी की घटना को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोमी गांव निवासी अशोक मेहता पिता अर्जुन महतो की बोलेरो गाड़ी (संख्या JH 01 CF 8609) उनके घर के बाहर खड़ी थी। देर रात अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर वाहन को ले उड़े।

घटना की जानकारी होते ही वाहन मालिक ने पदमा ओपी में लिखित आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वाहन बरामद कर लिया जाएगा और चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चले की इसी गांव से पूर्व में तीन वाहनों की चोरी हो चुकी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



