दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) सोमवार को जिला कार्यालय औरंगाबाद में एक बैठक के दौरान सर्व समिति से रौनक कुमार सिंह को जिला के युवा अध्यक्ष के रूप में चुना गया। रौनक कुमार सिंह नबीनगर प्रखण्ड के पोखराही गांव निवासी है।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे

रौनक कुमार को जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी के कई नेताओं द्वारा शुभकामनाएं औऱ बधाई दिया गया जिनमे प्रमुख रूप से जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह,जिला महासचिव रामजी चौहान ,जिला उपाध्यक्ष शशिकांत,जिला सचिव सुजीत सिंह ,औरंगाबाद विधानसभा प्रमंडल प्रभारी रमेश सिंह ,नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह,कुटुंबा विधानसभा के भावी प्रत्याशी व्यास राम,सुबोध पासवान ,रामबली पासवान,नबीनगर विधानसभा प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी,प्रवक्ता पवन सिन्हा सहित अन्य शामिल है।सभी लोगो ने उम्मीद जताया कि रौनक को जिला युवा अध्यक्ष के रूप मे चुने जाने पर पार्टी और मजबूत होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



