google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमृत हरित अभियान के तहत् वृक्षारोपण का नगर पालिका धनपुरी द्वारा शासन से लक्ष्य प्राप्ति से अधिक वृक्षारोपण का उत्कृष्ट कार्य किया

धनपुरी निप्र-संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार अमृत हरित अभियान के तहत् वृक्षारोपण का कार्य किया जाने हेतु नगर पालिका धनपुरी को 23000 लक्ष्य दिया गया था जिसके तारतम्य में प्राप्त लक्ष्य से अधिक पौधारोपण किया गया जिसके निरीक्षण हेतु नगर पालिका धनपुरी में 14 सितंबर, 2025 को भोपाल से आई स्टेट निरीक्षण टीम ने वृक्षारोपण कार्य का जायजा लिया। टीम ने नगर पालिका द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
टीम ने विशेष रूप से अमृत हरित अभियान अन्तर्गत वूमेन फॉर ट्री कार्यक्रम किए गए वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पीडीएमसी से सोशल एक्सपर्ट शेखर नीलाम्बकर, नगर पालिका धनपुरी अध्यक्ष रविंदर कौर छावड़ा ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पुजा बुनकर ,नोडल अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, मास्टर्स ट्रेनर भरत शरण सिंह, एवं रामविशाल नापित, राकेश पाण्डेय ,सामुदायिक संगठक देववती पाल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। यह निरीक्षण दर्शाता है कि नगर पालिका धनपुरी अपने पर्यावरण और स्वच्छता संबंधी कार्यों को लेकर गंभीर है और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)