समाज जागरण ब्यूरो
मस्तुरी । संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव शनिवार को पूर्व माध्यमिक शाला गतौरा एवं प्राथमिक शाला में आयोजित किया गया था इसके साथ ही सभी शाला के शिक्षक अपने शाला में प्रवेश उत्सव मनाया । सभी शाला के शिक्षिकाओं ने अपने शाला में रंगोली,तोरन, पताका, गुब्बारा आदि से शाला को सजाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य रमेश चंद्र चौधरी, जनपद पंचायत मस्तुरी के अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नारायण राठौर, जनपद सदस्य देवी कुर्र , गतौरा ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश कुमार राठौर ,उप सरपंच देवसिह पोर्ते और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।।
नव प्रवेशी बच्चों के लिए शाला को बच्चो के अनुसार सजाकर आकर्षक बानाया गया था इस अवसर पर माताएं अपने बच्चों को लेकर शाला आई थी जो अपने बच्चों को शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सौंप दिए । सभी ने बच्चों को स्वीकार कर उन्हें विभिन्न फूलों के कट आउट से सजाकर फूल के रुप में स्वीकार किया
शाला के उनके हाथ एवं पद चिन्ह लेकर शाला के कक्ष में प्रवेश कराया फिर अतिथियों ने गुलाल लगाकर फूल माला पहनाकर पुस्तक, गणवेश एवं कापी देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर माताएं अपने बच्चों को शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सौंप कर उनकी अच्छी शिक्षा अच्छा नागरिक बनाने का वचन लिया ।
शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने माताओं से बच्चो को स्वीकार कर । बच्चों को चरित्रवान,स्वालंबी, एवं अच्छे नागरिक बनाने का संकल्प लिया । शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक रमेश कुमार ताम्रकार ने किया ।इस अवसर पर प्रधान पाठक जीवराखन राठौर विनोद कुमार केसकर रविन्द्र देव बर्मन,उषा पाण्डेय, संजय यादव, हेमलता राठौर,नीलम कुजूर,मिंदु सांडे अनिता राठौर धीरेन्द्र सिंह राठौर , सुभाष राठौर ,किरण जायसवाल मनोरमा राठौर मधु कामिनी सोनी प्रेमलता लकड़ा धनंजय राठौर के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



