समाज जागरण
कार्यालय,नवादा
नवादा:-शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई नवादा के सहायक निदेशक विकास कुमार स्थानांतरण हो जाने पर जिला बाल संरक्षण इकाई परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।इसमें एडीसीपी विकास कुमार को माला पहनाकर एवं बूके देकर विदाई दी गई।मौके पर स्थानांतरण हुए एडीसीपी ने कहा कि उन्हें यहां किसी भी तरह से कार्य करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई।अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक का सदैव सहयोग मिलता रहा।उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में एक जगह से दूसरे जगह आने जाने का सिलसिला लगा रहता है।अपने कार्यकाल के दौरान इन कर्मियों ने जिस तरह से अपनी सभी जिम्मेदारी को निभाई वह काफी काबिले-तारीफ रहा है।इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार एवं प्रवीण कुमार,जिला बाल संरक्षण इकाई के कुमारी संगीता,प्रेम प्रकाश,भोला चौधरी,अरविंद,मुकेश,स्मिता, सुरभि,बाल कल्याण समिति के शैलू कुमार,किशोर न्याय बोर्ड से रवि कुमार,चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि आर्यन मोहन,एक्सन हेड की प्रतिनिधि जेबा वसी सहित कई लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



