अनूपपुर/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में निरंतर संलिप्तता पाए जाने पर ट्रैक्टर मय ट्राली क्रमांक MP65AA4771 चेचिस क्रमांक MBNAK49HMTN55854 वाहन स्वामी भुवनेश्वर शुक्ला निवासी देवगवां तहसील कोतमा एवं ट्रैक्टर मय ट्राली क्रमांक MP65AA1917 चेचिस क्रमांक WSTA24418147623 वाहन स्वामी शुभम शुक्ला निवासी देवगवां तहसील कोतमा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को शासन के पक्ष में अभिहरण (राजसात) किया गया। इसी प्रकार पूर्व में भी खनिजों के अवैध उत्खनन तथा परिवहन में जब्त 2 ट्रालियों को शासन के पक्ष में अभिहरण (राजसात) किया गया है। इस प्रकार जिला अनूपपुर अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन तथा परिवहन में निरन्तर सम्मिलित रहने वाले कुल 4 वाहनों को कलेक्टर द्वारा अभिहरण (राजसात) किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



