google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कालेज प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में उच्च स्थान प्राप्त छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक बैठक का भी आयोजन किया गया।विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति को पुनगर्ठित किया गया,जिसमें नए सदस्यों का चुनाव हुआ । साथ ही विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों तथा कार्ययोजना की संक्षिप्त आख्या प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका द्वारा अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की गई।एस.एम.डी.सी. सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मंच संचालन का कार्य श्रीमती रेनू सिंह के द्वारा किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12 की छात्रा रंजना यादव प्रथम स्थान पर, सुहानी द्वितीय तथा खुशी मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा में अंशिका , प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर जाह्नवी और तृतीय स्थान पर सानिया गुप्ता रहीं ।कार्यक्रम में श्रीमती रति कुमारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया । श्रीमती सरिता देवी, दीपिका खरवार, आशा ,सुनीता भारती सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)