google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जैतो के भाजपा नेता प्रदीप सिंगला ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू से रेल भवन में की मुलाकात :

जैतो की रेलवे संबंधी समस्याएं निश्चित हल करवायेंगे : सिंगला
पंजाब जैतो मन्नू शर्मा पराशर/दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब

जैतो,12 मई : पंजाब राज्य उद्योगिक विकास निगम के पूर्व डायरैक्टर एवं नगर कौंसल जैतो के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता प्रदीप सिंगला द्वारा केंद्रीय रेल भवन दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की और उन्हें मिलकर जैतो शहर में रेलवे संबंधी सुधार/ समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपा।


प्रदीप सिंगला ने पूरे तथ्यों के साथ जैतो शहर की प्रमुख समस्या श्री मुकतसर साहिब सड़क मार्ग पर बने रेलवे फाटक के बंद रहने के कारण हो रही प्रेशानी को लेकर केंद्रीय रेल मिनिस्टर रवनीत सिंह बिट्टू को अवगत करवाया ।इसके साथ ही फिरोजपुर से हरिद्वार एवं श्री हजूर साहिब नांदेड़ साहिब तक तीर्थ यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर से चलने वाली ट्रेनों को जैतो में स्टॉपेज के लिए केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत बिट्टू से को ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन में जैतो के रेलवे स्टेशन के #प्लेटफार्म को छोटा एवं नीचा होने के कारण आ रही मुश्किल के बारे में भी जानकारी दी जिस कारण यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने और उतरने पर भारी दिक्कत रहती है।केंद्रीय रेल राज्य रवनीत सिंह बिट्टू ने तुरंत रेल मंडल फिरोजपुर के इंजीनियर को श्री मुकतसर साहिब सड़क मार्ग पर बने रेलवे फाटक की समस्या को खत्म करने के लिए एवं रेलवे स्टेशन जैतो के प्लेटफार्म को पूरी तरह से विकसित करने के लिए आदेश जारी किया एवं जैतो रेलवे स्टेशन पर मौके पर जाकर प्रदीप सिंगला की हाजिरी में लोगों की समस्या सुनकर उचित कार्यवाई के निर्देश दिए है

प्रदीप सिंगला ने बताया कि केंद्रीय रेल मिनिस्टर रवनीत सिंह बिट्टू के आदेश के बाद रेलवे के इंजीनर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बात हो गई है एवं जल्दी ही उनकी टीम जैतो में आकर मिनिस्टर साब को सारी रिपोर्ट भेजेगी प्रदीप सिंगला ने कहा कि जैतो की रेलवे संबंधी सारी समस्याएं निश्चित तौर पर जरूर हल करवायेंगे।भाजपा नेता प्रदीप सिंगला केंद्र रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर जैतो की रेलवे की समस्याओं के बारे जानकारी देते हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)