google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सातवीं राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। रामपुर जनपद में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में महाराज बलवंत सिंह पी.जी. कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सूरज यादव ने स्वर्ण पदक , नीतीश मौर्य ने रजत पदक तथा आकृति पटेल ने कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।


खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।


इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव , डॉ0 अर्चना सिंह,डॉ0 अखिलानंद सिंह, डॉ0 ममता, कंचन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय परिवार ने सूरज यादव, नीतीश मौर्य एवं आकृति पटेल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)