google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय प्रदर्शन विजेताओं को किया जायेगा सम्मानित : प्राचार्य

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार)31 मई 2024अनुग्रह नारायण स्मारक कालेज नबीनगर के एनसीसी कैडेट्स ने कर्मा उच्च विद्यालय रफीगंज मे चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मे सराहनीय प्रदर्शन प्रदर्शन कर अपने कालेज का जलवा बिखेरा। वही महाविद्यालय के कैडेट्स की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कैडेट्स को बधाई देते हुए महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को के सम्मानित करने की बात कही। विगत गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली मे शामिल होने वाली कालेज की सीनियर कैडेट नंदनी कुमारी ने कैम्प सीनियर के रूप में अपना योगदान दिया।प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय के सार्जेंट रवि कुमार को बेस्ट ड्रिल के लिए पदक प्रदान किया गया।वहीं सार्जेंट प्रियांशु सिंह की कप्तानी में रस्साकशी के खेल में नबीनगर कालेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी महाविद्यालय की टीम ने अपनी जलवा बिखेरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें कैडेट निक्की, काजल, नंदनी, दीक्षा, सूर्यमति, प्रियंका एवं अमीषा की लोक शैली कजरी एवं झिझिया पर उत्कृष्ट नृत्य को सराहा गया।प्रशिक्षण शिविर मे शामिल सभी कैडेट्स की सराहना करते हुए कैम्प कमांडेंट कर्नल राजकुमार सिंह ने मेडल प्रदान किये।वहीं कार्यक्रम में महाविद्यालय के सीनियर अंडर आफिसर सचिन कुमार ने सभी कैडेट्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)