google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन एवं नये योग साधना केन्द्र का उद्घाटन

समाज जागरण डेस्क

भारतीय योग संस्थान नोएडा के तत्वावधा मे आयोजित मोटापा रोग निवारण शिविर का आज भव्य समापन हो गया। इसी के साथ नये योग साधना केंद्र का उद्घाटन समारोह सेक्टर 93A, एल्डिको यूटोपिया (जिला-3 के क्षेत्र 2) में नोएडा जिले के सभी आधिकारियों व साधकों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। समारोह में दिल्ली प्रांत-2 की संगठन मंत्री श्रीमती भूपेंद्र कौर , कार्यकारिणी सदस्य श्री जवाहर लाल यादव, जिला प्रधान श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री राकेश अग्रवाल, श्री रमाकांत द्विवेदी, जिला मंत्री श्री संजय शर्मा, श्री अभिषेक कुमार, श्री सरबजीत सिंह, जिला संगठन मंत्री – श्री माता प्रसाद शुक्ला , श्री राजकुमार टोंक एवं केंद्र प्रमुख श्रीमती विमलेश जी मौजूद रही। सभी अधिकारियों, साधकों के पूर्ण सहयोग से यह महान कार्य सम्भव हो पाया, इसके लिए नोएडा जिला-3 के सभी अधिकारी, साधक हृदय से आभार किया। श्रीमती सुधा शर्मा और टीम को सभी के मौजूदगी में बैनर दिया गया और केंद्र प्रमुख भी घोषित किया गया। एल्डिको यूटोपिया के सभी साधकों का बहुत ही सहयोग रहा इसके लिए संस्थान के अधिकारियों ने हृदय से आभार किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)