नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 शिव मंदिर पर गौ सेवा गतिविधि नोएडा महानगर के संयोजन में गौ कथा का आयोजन किया गया। गौ कथा व्यास कन्हैया दास जी महाराज ने गौ कथा कहते हुए कहा कि जब-जब होई धरम कै हानी ,बाढहि असुर अधम अभिमानी।भगवान इस धरती पर अवतरित होकर हम मनुष्यों का कल्याण करने के लिए आते हैं। इस धरती पर गाय की पूजा के बिना सभी पूजा अधूरी होती है।हमारे देश में पुरातन काल से ही गाय की सेवा की महत्ता है। गौ माता के बिना हमारे भगवान कोई पूजा स्वीकार नहीं करते। गाय के शरीर में तैंतीस करोड़ देवी देवता बास करते हैं। इसलिए गाय की सेवा सर्वोपरि माना जाता है।भगवान का भी अवतार गो लोक से ही होता हैं । आज समाज में गौ माता की उपेक्षा हो रही है। गाएं सड़कों एवं गांवों में आज आवारा घूमती दिखाई दे रही है।
आज के किसान भी जब तक गाय माता दूध दे रही है तभी तक उनकी सेवा करते हैं उसके बाद उन्हें घर से भगा देते हैं।जो हमारे समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है ।
इस मौके पर रमेश चंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, मुकेश शुक्ला, पं विनोद मिश्रा, बिष्णु शर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, संजय पांडेय, हंस मणि शुक्ल, विकास शर्मा, सर्वेश कुमार तिवारी, एन के सोलंकी, गिरिराज, गुरमेल सिंह,रतन भारद्वाज, गोरे लाल ,रवि राघव, अजय सिंह,बी डी गुप्ता ,अंगद सिंह तोमर, राजेश कुमार गुप्ता,संगम प्रसाद मिश्र, राजेश राघव, सी एल तिवारी,श्री राम तिवारी, रमेश चंद्र दास, देवेन्द्र कुमार गुप्ता,राकेश कुमार,वृज किशोर , हरि शंकर सिंह, हनुमान कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह,मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुरारी झा, अवनीश तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



