google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कम्पोजिट विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरो ने सामान चुराया


दैनिक समाज जागरण
संवाददाता हलिया (मीरजापुर ):स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बसुहरा गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के तीन कमरों का रविवार की रात्रि में चोरो ने ताला तोड़कर उसमे रखा सामान चुरा ले गये सुबह से विद्यालय पहुँचे प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में चोरी होने की सूचना स्थानीय पुलिस को तहरीर के माध्यम से दे दिया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है!कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम मोहन ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया है की रविवार की रात्रि में चोरो ने विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमे रखे दस कुर्सी, दो दरी, विज्ञान किट का सामान, पचास थाली, पचास गिलास, दो डेग, दो गैस चूल्हा, टीएलएम स्पोर्ट का सामान, बड़ी कढ़ाई इत्यादि सामान चुरा ले गये है सुबह से विद्यालय पहुंचने पर कमरों का ताला टुटा हुआ देखकर कमरे में जाने पर सामान बिखरा हुआ देखकर चोरी की जानकारी हुई सूचना दे रहा हूँ तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई गई इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम मोहन ने बताया है की विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरो ने कमरों में रखा सामान कुर्सी, बर्तन, विज्ञान किट, आदि चुरा ले गये है सूचना पुलिस को दे दिया गया है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया है की कम्पोजिट विद्यालय बसुहरा में कमरों का ताला तोड़कर चोरी होने की तहरीर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा दिया गया है मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)