हिंदी विद्यापीठ के कमरे में फांसी से झूलता मिला कम्प्यूटर ऑपरेटर का शव

मृतक का पुत्र व भाई ने जताया हत्या की आशंका

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के हिंदी विद्यापीठ संस्थान के एक कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर झूलता हुआ कंप्यूटर ऑपरेटर 48 वर्षीय आशुतोष भारती पिता राम प्रसाद भारती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पंखे के सहारे झूल रहे ऑपरेटर का शव नीचे उतारा और जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसीडीह थाना के रोहिणी गांव निवासी मृतक का पुत्र अभिषेक भारती, भाई भवतोष भारती ने अज्ञात पर हत्या की आशंका जताया हैं ।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की तह तक पुलिस पहुंचेगी.इस संबंध में मृतक का पुत्र अभिषेक भारती ने बताया कि पिता 16 वर्षों से हिंदी विद्यापीठ में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे जहाँ किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद पिता की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर हत्या का स्वरूप छुपाने की नियत से कमरे के अंदर पंखे के सहारे झूला कर फांसी का नाम दिया गया है।

वही मृतक का भाई भवतोष भारती ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भाई काम करने हिंदी विधि पीठ गए थे। शाम को ऑफिस से घर आया लेकिन किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर फिर हिंदी विद्यापीठ कार्यालय बुलाया। उसके बाद वह वापस घर नहीं आया. सुबह 8:30 बजे हिंदी विद्यापीठ प्रबंधक द्वारा घटना की जानकारी फोन के माध्यम से दिया। जानकारी मिलने के पश्चात वहां आए तो भाई का शव पंखे के सहारे झूल रहा था लेकिन भाई का दोनों हाथ प्लास्टिक रस्सी के सहारे हाथ पीछे कर बांध दिया था,शरीर के विभिन्न हिस्से में मारपीट का चिन्ह है। नाक के पास भी जख्म था और पैर नीचे सटा हुआ था। जिससे साफ प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर हत्या का स्वरूप छुपाने की नियत से फांसी का रूप दिया है।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
  • संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
  • बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
  • सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफर
    सीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
  • नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गए
    समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)