-दो दिवसीय कार्यक्रम
-जननायक चंन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के मार्गदर्शन में आयोजन
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पांडेय के मार्गदर्शन व शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में जननायक चद्रशेखर विश्विद्यालय के कौशल प्रशिक्षण सभागार में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय सोलर लैंप निर्माण व विपणन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक महिला शिक्षित होकर पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रशिक्षण प्राप्त वह अपने परिवार और स्वयं का जीवन स्तर बेहतर बना सकती है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गांव की 28 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण देकर उनको लघु उद्योगों से जोड़ना है। उक्त कार्यक्रम में समाजकार्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डा0 रूबी, डा0 प्रेमभूषण यादव, डा0 संजीव कुमार व सोलर लैंप निर्माण का प्रशिक्षण देने आए प्रवीण कुमार यादव एवं लक्ष्मण चौधरी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजकार्य विभाग के छात्र हरीश यादव ने किया व छात्र आशीष कुमार, सोनी यादव, प्रशांत कुमार उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, अमन गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस कार्यक्रम के तहत अपायल गाँव की महिलाओं ने सोलर लैंप निर्माण व विपणन सीखने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








