समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर,पलामू। प्रखंड सह अंचल कार्यालय छतरपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक झारखंड राज्य के निर्माता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में राज्यसभा सांसद आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ईलाज के दौरान निधन पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया । प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोकसभा के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था. जहां उनकी तबीयत और भी खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उनके किडनी में इंफेक्शन हो गई थी. उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ था. जिसके कारण उनका निधन हो गया। मौके पर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रधान सहायक नवाब खान,अंचल निरीक्षक अमरकांत कुमार, प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार, मुखिया रविंद्र राम, मुखिया उमेश यादव ,आकाश कुमार, गुरुदेव कुमार प्रेम शंकर कुमार, मिथिलेश कुमार,नितीश कुमार सदाम हुसैन सहित प्रखंड के कई कर्मी मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



