google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाज सेविका तुलसा देवी के निधन पर शोक

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।

समाजसेविका तथा कुरौना की निवासीनी तुलसा देवी के निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने बुधवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कुरौना जंसा गांव में एकत्रित हुए शुभचिंतकों ने उन्हें समाज की एक अग्रणी महिला बताया। जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बालक तथा बालिकाओं के विकास और शिक्षार्जन के लिए प्रेरित किया।तुलसा देवी के बेटे डॉक्टर दीनानाथ सिंह ने बताया कि तुलसा देवी के पुण्य प्रताप से ही उन्होंने पढ़ाई लिखाई कर उच्च शिक्षा प्राप्त की।वह गांव तथा आसपास के लोगों के लिए आदर्श महिला थी। उनके निर्देशन में ही उन्होंने उद्देश्य और लक्ष्य की प्राप्ति की। बताया कि माँ ने लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने और गरीब तथा दीन दुखियों की सेवा के लिए जो मंत्र दिया था उनके जीवन भर काम आ रहा है।इस अवसर पर घमहापुर गंगापुर के निवासी राजेश सिंह, मुकेश सिंह, गंगापुर इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रणय सिंह, आनंद सिंह, डॉक्टर अरुण सिंह, रतन शंकर सिंह, दिनदासपुर के एडवोकेट महेंद्र सिंह, सुशील सिंह ने शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)