google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामकथा के सफल आयोजन पर समिति का आभार

अनूपपुर। ग्राम धिरौल में आयोजित नव कुण्डीय राम महायज्ञ और दिव्य रामकथा का आयोजन 13 मई से 24 मई तक किया गया था, इस अध्यात्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले संत जन, भक्त जन एवं श्रद्धालुओं के प्रति राम कथा समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया है, उक्त जानकारी इस कार्यक्रम के यजमान रहे पंडित नवीन पाण्डेय देते हुये बताया कि यह अध्यात्मिक कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल रहा और ईश्वर की कृपा से सकुशल कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जिसके लिये हमारे समिति के द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है, ऐसे ही सहयोग

से आगामी कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा और क्षेत्रवासी अध्यात्मिक वचनों का आत्मसात करते रहेंगे।

जगत जननी माँ सिहावाहिनी और वीर हनुमान की छत्रछाया आपके तन, मन, धन और पवित्रता सहयोग से नवकुन्डीय राममहायज्ञ और दिव्य रामकथा के सफल आयोजन पर आपको दिल की गहराइयों से साधुवाद माँ जगतजननी और हनु महराज का आशीर्वाद सदैव आपके उपर बना रहे। परम आचार्य समस्त प्रवक्तागण यज्ञाचार्य जी सभी आचार्यगण समस्त विद्दत समाज के चरणों मे नमन करते हुए हम अपनी त्रुटियों के लिये क्षमा प्रार्थी है। इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के समस्तपदाधिकारी गण सहयोगी कार्यकर्तागण, टेन्ट सुविधा उपलब्ध कराने वाले, साउंड सर्विस उपलब्ध कराने वाले, भडारे की सेवा देने वाले, साफ सफाई करने वाले, मंचीय व्यवस्था करनेवाले, सँगीत बन्धुगण, किचिंत मात्र भी इस राम महायज्ञ मे लेशमात्र भी सहयोग रहा है तथा समस्त ग्रामवासियों, मातृशक्तियो तथा समीपस्थ क्षेत्रवासियों को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जिनके सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)