वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजर पर नगर परिषद वार्ड संख्या 16 के पार्षद अंजार आलम ने रंगदारी मांगने का मामला थाना में दर्ज करवाया है।जिसके बाद राजनीति पूरी तरह गर्म हो चुकी है।कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजर ने इस पूरे मामले पर कहा कि जिस शादी समारोह में धमकी देने का आरोप अंजार आलम द्वारा उनके ऊपर लगाया गया है, वहां सीसीटीवी कैमरा मौजूद है, उसकी जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। तौसीफ़ अंजर ने कहा कि उनके द्वारा वार्ड में काम को लेकर एक RTI नगर परिषद में दायर किया गया था, इसी वजह से राजनैतिक साजिश के तहत इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है।मेरी मांग है कि मामले की जांच वरीय पुलिस अधिकारी करे क्योंकि मैने पूर्व में भी टाऊन थाना में सनहा दर्ज करवाया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



