google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस झामुमो का विरोध प्रदर्शन:केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप.

दैनिक समाज जागरण संवाददाता अभिषेक तिवारी

पाकुड़ रविन्द्र चौक में कांग्रेस, झामुमो एवं आरजेडी का संयुक्त एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया जिसका अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी एवं जेएमएम जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने की
वही लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआइ आदी सैवेधानिक संस्थाओं को झारखंड सरकार को अस्थिर एवं बदनाम करने में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब से राज्य की बागडोर संभाले है, तब से केंद्र में शासन कर रहे भाजपा उन्हें तंग परेशान कर झारखंड की सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उदय लखमानी ने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास के कार्यकाल में दिल्ली में बैठे लोग झारखंड की खनिज संपदा को लूटने में लगे थे। जब से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। जनहित में यह सरकार लगातार कार्य कर रही है खनिज लूट पर अंकुश लगाया है तो भाजपा के लोग बौखला गए हैं और सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। ईडी, ईनकम टैक्स और सीबीआई से कार्रवाई कार्रवाई जा रही है। झामुमो एवं कांग्रेस नेताओं को जबरन परेशान किया जा रहा है। महागठबंधन के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी हमलोग ईट से ईंट बजा देंगे। झारखंड से कच्चा माल अन्य राज्यों में जाने नहीं दूंगा यह यह सरकार आदिवासी मूलवासी की है।
झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री को समन जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को केंद्र के मोदी सरकार शिकंजा की तरह उपयोग कर रही है। धर्म के नाम पर देश में उन्माद फैलाना भाजपा का चाल चरित्र चेहरा बन चुका है। मौके पर गुलाम अहमद, तस्लीम आरिफ बुलेट, समद अली, अजीजुल इस्लाम, श्रीकुमार सरकार, सुलेमान बास्की, पप्पू गंगवानी, सोनू आलम, गोपिन हेम्ब्रम, मोतीलाल हसदा, मांसारुल हक, जुली कृष्टमनी हेम्ब्रम, अशोक भगत, इस्लाम अंसारी, मनोबर आलम, मुर्शिद आलम, अफजल हुसैन, महबुब आलम, देविधन टुडू, दाऊद मरांडी, मुजीबुर रहमान, सफीकुल इस्लाम, वंशराज गोप, कृष्णा यादव, अर्धेन्दू शेखर गांगुली, नसीम आलम, मुस्लउद्दीन शेख, सहीन परवेज, महबुब आलम, कलीमुद्दीन शेख, बाबुधन मुर्मू, अबिद इस्लाम,जोसिफना हेम्ब्रम, अनूप सिन्हा उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)