google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने मस्तूरी जयरामनगर चौक सड़क के स्थायी डामरीकरण मरम्मत के मांग को लेकर लोक निर्माण के जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

मस्तूरी। जयरामनगर चौक का सड़क अस्थायी मरम्मत के कारण बार बार खराब हो जाता है जिससे आमजनता व यात्रीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आने वाले दिनों में बरसात का मौसम है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है।ऐसी स्थिति को भाँपते हुए मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने लोक निर्माण विभाग के जिला अधिकारी बिलासपुर ई.ई. बी. एल. कापसे से मिलकर उनको वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द स्थायी डामरीकरण से मरम्मत कराने हेतु ज्ञापन सौंपे हैं। सझम जिला अधिकारी बी. एल. कापसे ने स्थिति को समझते हुए पंद्रह दिनों के भीतर सड़क के स्थाई समाधान के लिए डामरीकरण से मरम्मत का आस्वासन दिये हैं। ज्ञापन सौपते समय प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नीरज घोरे, जिला महासचिव द्वारिका लास्कर, कृष्णा यादव, दिनेश पटेल आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)