google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा गढ़ के मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी सभा मंगलवार को

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस सभा का आयोजन मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे उच्च विद्यालय के खेल मैदान कुटुंबा गढ़ के मैदान में किया गया है। इधर जन संपर्क अभियान में राजेश राम के प्रति मतदाताओं का झुकाव देखा जा रहा है, जिससे वे हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेश राम को भारी जन समर्थन मिल रहा है। लोग उनके पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। राजेश राम की लोकप्रियता को देखते हुए, यह माना जा रहा है कि वे कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत दावेदार हैं।राहुल गांधी की इस सभा से न केवल राजेश राम के अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि महागठबंधन के अन्य उम्मीदवारों के लिए भी यह एक बड़ा संदेश होगा। राहुल गांधी की मौजूदगी से इस क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे कांग्रेस और महागठबंधन के उम्मीदवारों को फायदा हो सकता है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)