google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में दीपांकर भट्टाचार्य ने किया कई चुनावी सभाएं

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ सोमवार को पटना जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 190 में माले के राष्ट्रीय महाचीव दीपांकर भट्टाचार्य ने विधानसभा क्षेत्र के खिरिमोड, चिकसी व लाला भदसारा गांव में चुनावी सभाएं किया।
जानकारी के अनुसार बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के दौरान 6 नवम्बर को मतदान कराई जाएगी। जिसको लेकर सभी दलों व पार्टियों की ओर से सभाएं आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में महागठबंधन की ओर से पटना जिले के पालीगंज विधानसभा संख्या 190 में स्थित खिरिमोड, चिकसी तथा लाला भदसारा गांव में सोमवार को सभाओं का आयोजन किया गया। वही सभा को सम्बोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में सरकार परिवर्तन जरूरी है। एनडीए की सरकार आम जनों के हित मे काम न कर पूंजी पतियों की हित मे काम कर रही है। केंद्र व राज्य में मौजूद एनडीए की सरकार आम जनों को परेशान कर रखी है। सरकार के पास गरीबो को आवास के लिए तीन कट्ठा जमीन नही है जबकि अडानी जैसे पूंजी पतियों को देने के लिए सैकड़ो एकड़ जमीन है। बिहार के हर दफ्तर में भरष्ट्राचार ब्याप्त है जिसका सीधा तथा बुरा प्रभाव गरीब जनता पर पड़ रही है। जिसे देखते हुए सरकार में बदलाव करना जरूरी है। जिसके लिए आपसभी की सहयोग की जरूरत है। यदि सरकार बदलने चाहते है, राज्य का पूर्ण विकास चाहते है तो पालीगंज विधानसभा 190 से महागठबंधन के घटक दलों में एक माले पार्टी के उम्मीदवार डॉ. संदीप सौरभ को चुनाव चिन्ह तीन तारा पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
वही मौके पर पालीगंज मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव, माले के वरिष्ठ नेता अनवर हुसैन, उमेश मांझी सहित हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)