चनौली में आयोजित किसान सम्मेलन में बोले वक्ता
समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर, वाराणसी । काशी द्वार योजना के विरोध में रविवार को संयुक्त किसान मजदूर उ0 प्र0 के बैनर तले चनौली (मानापुर) में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रभावित गांवों के सैकड़ो किसान शामिल हुए और काशी द्वार योजना को किसानों के हितों के खिलाफ बताया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहाकि सरकार किसान विरोधी है और किसानों के जमीनों को जबरन खरीद कर ऊंचे दामों पर बेचकर अपनी झोली भरने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों के साथ हर संघर्ष में साथ रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हम लोग जनता के बीच रहकर घर से लेकर घाट तक रिश्ते को निभाते हैं। तहसील में बैठकर दलाली का काम नही करते।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहाकि सरकार समस्याओं के निस्तारण में नही बल्कि झूठ बोलने में विश्वास रखती है। भाजपा सरकार में शामिल दो मुहे लोग है जो कहते कुछ और है लेकिन करते कुछ और है। उनपर भरोसा करना अपने आपको धोखा देने के बराबर है। भाजपा बसाने नही बेचने वाली सरकार है। उन्होंने किसानों से 2027 के विस चुनाव में ताकत दिखाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष फतेहनारायन सिंह व संचालन किसान नेता रामजी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन किसान सन्तोष पटेल ने दिया।
सम्मेलन को सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल, कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, किसान सभा के जिला मंत्री श्यामलाल सिंह, शिवशंकर शास्त्री, श्रीप्रकाश सिंह, राजीव कुमार, गिरधारी लाल, प्रेम नट, आशीष पटेल, हारून खा, शशिकांत मिश्रा, भोला सेठ समेत अनेक लोग सम्बोधित किये और उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



