वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को किशनगंज स्थित सुभाषपल्ली चौक पर कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की गई।
यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में तथा कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शम्भू यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गिरफ्तारी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा से जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी आम जनता की आवाज़ को कुचलने जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है और उनकी अविलंब रिहाई की मांग करती है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) असगर अली पीटर, कांग्रेस महिला नेत्री ईला देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण कुमार, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज खान उर्फ रिंकू, सलीम, शुभम दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं की तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



