google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क हादसे में मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत, घर में छाया मातम

विजय शंकर पाण्डेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। कोतवाली राबर्ट्सगंज के हिंदूवारी चौकी अंतर्गत बीती रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, सूचना से घर में मातम छा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली राबर्ट्सगंज के हिंदूवारी चौकी अंतर्गत हिंदुवारी तिराहे पर बीती रात करीब साढ़े दस बजे मधुपुर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर उम्र लगभग 62वर्ष, उनके सगे भाई कमला उम्र लगभग ७० वर्ष, एवं कमला के साढूं भाई प्रेम सभी लोग बाइक से तिलक में से अपने घर वापस वीटी रात करीब साढ़े दस बजे ज्योंहि हिंदूवारी तिराहे पर पहुंचे की बाइक तिराहे पर खड़ी करके अपने रिश्तेदार साधु भाई जो हिंदूवारी के ही निवासी थे। उनको छोड़ने के लिए सड़क उसपर जा रहे थे कि सभी लोग अचानक ट्रक की चपेट में आ गए जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया घटना से घर में मातम छा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)