पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी जानकारी
बिरसिंहपुर पाली — मुख्यमंत्री के पाली प्रवास के दौरान पाली नगर और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर काग्रेस ज्ञापन सौपकर उनके समाधान की मांग करेंगी। उक्ताशय की जानकारी काग्रेस ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी है। पत्रकार वार्ता में काग्रेस की ओर से जानकारी देते हुए बतलाया कि पाली नगर और आसपास के क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को सौंपकर निदान की मांग काग्रेस करेंगी उनमें प्रमुख रूप से संजय गाँधी ताप परियोजना में 600 मेगावाट की नयी ईकाई स्थापित की जाय जिसकी घोषणा देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जी ने पांच सौ मेगावाट ईकाई कै लोकार्पण के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष की थी जिस पर अमल होना आज भी शेष है, अतः उक्त परियोजना को जल्द से क्रियान्वित किया जाये, ताकि क्षेत्रीय लोगो को रोजगार उपलब्ध हो सकें, इसके साथ ही काग्रेस ने अपने मांग पत्र में पाली की सीमा से लगे रायपुर -कुम्हर्रा के बीच बाधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान का एक व्दार बनाया जाये ताकि पर्यटन मे वृद्धि हो सकें। इसके साथ ही काग्रेस ने पाली तहसील में खुल रही कोयला खदानों में जिन कृषकों की भूमि अधिग्रहित की जाये उन किसानों के लिए उचित मुआवजा और नौकरी उपलब्ध कराते हुए क्षेत्र के विकास को गति दी जानी चाहिए।
छात्र छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए शासकीय बिरासनी महाविद्यालय पाली में कभी भी बी- काम और एम एस सी संकाय का संचालन नहीं किया जा रहा है जिससे छात्रों को अध्ययन के लिए बाहर जाना पड़ता है अतः आगामी सत्र से इन संकाय की कक्षाएं संचालित की जाये। इस मांग पत्र में पाली नगर का नाम बिरासनी धाम रखे जाने की है, जिसकी वैधानिक कार्यवाही लगभग पूर्ण की जा चुकी है, सिर्फ क्रियान्वयन होना बाकी है, आदि मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री संजीव खण्डेलवाल, पार्षद कृष्ण कांत अवधिया, रवि मिश्रा, भोला साहू, सनू प्रकाश उपाध्याय, श्री मती सिया बाई कोल इत्यादि काग्रेस जन मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



