12.30 बजे पेशा एक्ट के तहत जन सभा को करेंगे संबोधित
उमरिया—- मुख्यमंत्री मोहन यादव के उमरिया जिले की पाली जनपद पंचायत के गोरईया ग्राम पंचायत में आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है। इस बाबत सभा स्थल और हैली पैड सज कर तैयार हो गया है। सभा स्थल और हैली पैड की व्यवस्था का जायजा पल -पल मे जिले के कलेक्टर धरणेंद्र जैन, प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकेश प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिव चरण बोहित, के साथ सभी जिम्मेदार अधिकारियों के व्दारा सतत रूप से तैयारियां में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस उप महा निरीक्षक श्रीमती सविता सुहाने ने बतलाया की मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।आपने बताया कि सुरक्षा मापदण्ड के सभी पैमाने से जांच परख ली गई है, जगह जगह पर सुरक्षा बल तैनात किये गए हैं।कल मोहन यादव जी पेशा एक्ट के तहत जन सभा को संबोधित करेंगे।इस जन सभा में लगभग 25000 हजार लोगों के पहुचने का अनुमान बताया जाता है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



