google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिलासपुर सांसद अरूण साव के सरकारी निवास का कांग्रेसियों ने किया घेराव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 56रेलगाड़ियों को रद्द किए जाने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा जिसके तहत आज लोगो के हित में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक बिलासपुर में जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर के भाजपा सांसद एवंं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के सरकारी बंगले का घेराव किया।
बिलासपुर जिला कांग्रेस के ग्रामीण व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने स्पष्ट कहा कि एक्सप्रेस, पैसेंजर रेलगाड़ियों का परिचालन बंद करने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।आने जाने वाले आम लोगों को असुविधा का सामना करना पढ़ रहा है।युवा छात्र छात्राओं को परीक्षा देने में,लाचार मरीजों को हास्पिटल पहुचने में,और अन्य प्रकार के कितने असुविधाओं का सामना लोगों को करना पड रहा है। कितने गरीब हमालों का रोजगार रेलगाड़ियां बंद होने से छीना गया है। उन्होंने कहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने केवल बिलासपुर ही नही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ मजाक बना रखा है।पूरे बिलासपुर की जनता ने सांसद को चुना है जो दिल्ली में बैठी मोदी सरकार को जाकर छत्तीसगढ़ की जनता की परेशानयों से अवगत कराए ।रेलगाड़ियों को रद्द किए जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रही है जनता के परेशानियों को गंभीरता से नही लिया गया तो हम कांग्रेसी जनता के हित के लिए उग्र विरोध प्रदर्शन कर रेल रोकेंगे। आज के इस विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विजय पान्डेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पर्यटन मंडल बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर विधायक शैलेष पान्डेय सहित जिला, प्रदेश एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, जोन,सेक्टर, बूथ, सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)