कालांवाली 6 दिसंबर (सुरेश जोरसिया) राजकीय रेलवे पुलिस कालांवाली हर रोज का तरह रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने यात्रियों की सुरक्षा के एवं सहायता के लिए गशर रही थीl दोपहर को आने वाली रेलगाड़ी आने का समय हो चुका था स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा थीl रेलगाडी फाजिल्का रेवाड़ी से एक अधेड़ उम्र की महिला गाड़ी से उतर रही थी भीड़ अधिक होने के कारण वह गाड़ी से नीचे नहीं उतर पाई और गाड़ी चल पड़ी जब महिला चलती रेलगाड़ी से उतर रही थी तो उसी समय राजकीय रेलवे पुलिस के जवान सिपाही राजेन्द्र सिंह मुंशी चौंकी जीआरपी कालांवाली की नजर पड़ी तो राजेंद्र सिंह ने देखा कि एक महिला रेलगाड़ी से नीचे उतरते समय प्लेटफार्म पर गाड़ी की खिड़की से लटककर घसीटती जा रही थीl उसी समय रेलवे पुलिस के जवान राजेंद्र सिंह ने बिना क्षण गवाए एक दम भागकर उस महिला को पकड़ कर खीचा और महिला की जान बचाई अन्यथा कोई अनहोनी घटना घटीत हो सकती थी। उस महिला की रेलगाड़ी और प्लेटफार्म के बीच आने से मौत हो सकती थी सिपाही राजेन्द्र सिंह ने अपनी ड्यूटी के दौरान बहादुरी का परिचय देते हुए उस महिला की जान बचाई जो कबीले तारीफ है चौंकी प्रभारी भूप सिंह,जीआरपी स्टाफ, रेलवे स्टेशन स्टाफ ने उनका हौसला बढ़ाया। चौंकी प्रभारी ने कहा की मैं रेलवे के उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर सूचित करूंगा कि सिपाही राजेंद्र सिंह को सम्मानित करना चाहिएl इस मौके पर महेश आजाद वीर सिंह संतोक सिंह
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



