google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन आरोग्य समिति का गठन

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास

शुक्रवार को शिवपुर पंचायत के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिवपुर में मुखिया कुमारी श्वेता सिंह की अध्यक्षता में जन आरोग्य समिति का गठन किया गया। जिसमें हेल्थ एंड वेलनेस से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात की गई एवं मुखिया के द्वारा बताया गया कि जो भी फंड आती है । उस फंड का उपयोग स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने में किया जाय। साथ ही मेरे द्वारा जो भी सहयोग की जरूरत होगी वह हम समय-समय पर आप लोगों को देते रहेंगे। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सेंटर के चारों ओर चार दिवारी की जरूरत है जिसकी पूर्ति के लिए मुखिया द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस कार्य को पूरा किया जाएगा। मौके पर शिवपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष सागर,एएनएम दीदी गीता कुमारी,शशि कुमारी,स्कूल के शिक्षक,पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रोग्राम लीडर कुश कुमार एवं पंचायत के आशा और आंगनवाड़ी दीदी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)