google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठनका से एक की मौत,तीन झूलसे

रमण किशोर चौबे जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण

रोहतास में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन झुलस गए। हादसा रोहतास जिले के काराकाट थाना इलाके के हटिया गांव के समीप की बताई जाती है। पीड़ितों में हटिया गांव के हृदयानंद कुमार पिंटू कुमार तथा जितेंद्र कुमार का इलाज फिलहाल जारी है। जबकि मृतक युवक हटिया गांव के रौशन कुमार बताये जाते हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि काराकाट थाना अंतर्गत हटिया गांव के पास बारिश से बचने के लिए चार लोग आम के पेड़ के नीचे छुप थे। तेज बारिश गर्जन के साथ आसमान से ठनका गिर पड़ा। जिस कारण आम के पेड़ के नीचे खड़े तीन युवक गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज जारी है। जबकि रौशन कुमार की ठनका गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची काराकाट थाना के पुलिस ने मृतक युवक की शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)