दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बिक्रमगंज के अंतर्गत बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटी जा रही है। बिजली कंपनी ने इसके लिए अभियान तेज कर दिया है । बताते चले कि शुक्रवार को ग्राम बसगीतिया के 9 बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटी गई है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि जो भी उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, उनकी बिजली कनेक्शन काटी जाय। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध बकाया राशि रहने के कारण कनेक्शन कटने के बाद पुनः विद्युत कनेक्शन बहाल करने हेतु रि-कनेक्शन चार्ज जमा करना होगा। जो उपभोक्ता किस्त में बकाए की राशि को जमा करना चाहते हैं। वह अवर प्रमंडल बिक्रमगंज कार्यालय से संपर्क स्थापित कर किस्तीकरण करा सकते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



