दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 31 अगस्त 2024 नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने 14 लीटर देसी शराब बरामद किया है। शराब के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना पर माली थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे पुलिस ने थाना क्षेत्र के खड्ग परसा गांव मे छापेमारी अभियान चलाया इस दौरान विनय सिंह पिता स्वर्गीय दूधेश्वर सिंह के घर के दलान से 180 एमएल का 76 पीस झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही घर का मालिक फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



