समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ।उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा अधिकारी ,कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा ,अधिकारियों , कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट कर कार्य किया।
प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ,कर्मचारियों का कहना था कि मार्च और अप्रैल माह का मानदेय व 11 माह का एरियर अब तक नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारियों ने बताया कि बच्चों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन मानदेय न मिलने के कारण वे न तो बच्चों का प्रवेश करा पा रहे हैं और न ही कॉपी-किताब खरीदने में सक्षम हैं। साथ ही रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी के जिलाध्यक्ष डॉ0 अब्दुल जावेद और महामन्त्री कुंवर अमित सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को 15 मई को ज्ञापन देकर सूचित किया है कि 21 मई से सिर्फ इमरजेंसी सेवा को हटाकर सभी अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश संगठन के निर्देश पर 18मई से 20 मई तक काला पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते हुए कार्य करेंगे।
चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 21 मई से “नो वर्क नो पे” के तहत कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
आज काला पट्टी बांधकर विरोध करने वालो में डॉ0 अब्दुल जावेद,डॉ0 शैलेन्द्र कुमार ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,डॉ0 अरविंद कुमार, डॉ0 अवनीश कुमार राय ,बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव ,विद्याप्रकाश दुबे,विवेक चौरसिया ,संजू यादव ,विनोद कुमार मौर्य ,नदीम अली ,रंजना कुमारी ,अंजना सिंह ,रोजमेरी बोथा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



