google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डी आर एस पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आराजी लाइन विकासखंड स्थित खेवली गांव में स्थित डी आर एस पब्लिक स्कूल द्वारा एक सप्ताह के ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन सोमवार को किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। शिविर में अनुभवी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए आनंदमय और प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया, जिससे उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला।शिविर में विद्यार्थियों को उनकी आयु और कक्षाओं के आधार पर तीन समूहों में बांटा गया था। प्रत्येक समूह के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गईं।

प्रथम समूह में कक्षा 1 तक के बच्चों ने क्राफ्ट, योगा, संगीत, नृत्य, सहकारी खेल और वाटर पूल जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय समूह के विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, अबेकस, गीत-संगीत, योगा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।तृतीय समूह के विद्यार्थियों ने युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत प्रेरणादायक पुस्तकों का अध्ययन किया। डायरेक्टर शुभम सिंह ने बताया इन विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रयोग, मोमबत्ती निर्माण, सिलाई, मेहंदी, मिट्टी के बर्तन बनाने और कपड़ों की रंगाई जैसे कौशल भी सीखे।प्रधानाचार्य नवीन सिंह,मनीष पटेल,सारिका सिंह,बिना सिंह,नेहा गिरी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चो को अनेक कलाकृति बनाने और उसके बारे में बताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)