google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजसेवी डंपी तिवारी बाबा का हुआ सम्मान

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
समाज सेवा सोसाइटी के पांचवी वर्षगाठ को कन्हैया लाल स्मृति भवन में मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित करते हुए संस्था के सचिव संजू श्रीवास्तव कहा गरीब और असहाय लोगो की सेवा करने वाले डंपी तिवारी जैसा मानव बहुत कम मिलते है।यह हमेशा लोगो के समस्या को दूर करने के लिए प्रयास रत रहते है जिसके कारण लोग इन्हें अपने दिलों का हीरो मानते हैं।श्री तिवारी कहा हमारा जन्म ही लोगो की सेवा करने के लिए हुआ है,भगवान ने हमे कुछ दिया है जिसमे से हम कुछ गरीब लोगो को देकर उनका सहयोग कर सकते है।हम हमेशा लोगों की सेवा करने के लिए दिनों रात खड़े है।गरीबों की सेवा ही भगवान की असली पूजा है।कार्यक्रम में इंदू कुमार,सतीश गुप्ता ,विजय शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)